स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान सुशील तिवारी का विशेष संदेश
सुशील तिवारी ग्राम प्रधान फटकदौना
महराजगंज। ग्राम सभा फटकदौना, ब्लॉक सिसवा के ग्राम प्रधान सुशील तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
सुशील तिवारी, जो अपने अच्छे कार्यों और सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं, हमेशा ग्रामवासियों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहना और गांव के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना उनकी पहचान बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान को याद करने और देश की एकता, अखंडता व विकास के लिए योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने ग्राम सभा के विकास को और गति देने तथा सभी लोगों के साथ मिलकर गांव को एक आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ