अहिरौली ग्राम सभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक की प्रतिमाओं का भव्य स्थापना समारोह
कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अहिरौली में आज ऐतिहासिक एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव में , तथा की प्रतिमाओं का विधि-विधान के साथ स्थापना किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद तथा खड्डा विधायक उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रधान अहिरौली गणेश कुशवाहा के नेतृत्व में भूमि पूजन कर प्रतिमाओं की स्थापना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने पुष्प एवं माल्यार्पण कर तीनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थापना समारोह में ग्राम प्रधान बैरागी पट्टी राजमंगल कुशवाहा, ग्राम प्रधान नवल छपरा डॉ. तैयब अली, ग्राम सभा चिड़िया के प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव, डांगी के ग्राम प्रधान राजकुमार साहनी, प्रधान संघ अध्यक्ष संग्राम यादव, अनिल चौधरी, ग्राम सभा फाटक दौना के ग्राम प्रधान श्रवण, चतुर छपरा के ग्राम प्रधान तहज्जुद अंसारी, ग्राम सभा जिन्ना छपरा के प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, एडवोकेट राहुल कुशवाहा (हाईकोर्ट), गोविंद प्रसाद, रमाशंकर, नथुनी प्रसाद, मोहन भारती, बिकाऊ भाटी, रामचंद्र भारती, रामेश्वर भारती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सामाजिक एकता, शिक्षा, समानता और न्याय के संदेश से जोड़ते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेंगी। समारोह शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कुशीनगर जिले से कपिल देव कुशवाहा की खास रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ