अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताइक्वांडो खिलाड़ी चंचल सोनी को किया गया सम्मानित

 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ताइक्वांडो खिलाड़ी चंचल सोनी को किया गया सम्मानित 

निचलौल महराजगंज 

महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहीया में आयोजित किया गया जिसकी मुख्य अतिथि डॉक्टर कालिंदी सिंह ने कहा शिक्षित नारी शिक्षित समाज की निर्माता होती है समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों को लेकर छात्राओं को जागरूक किया उद्यमी मुन्नी गुप्ता ने स्वरोजगार के विभिन्न माध्यमों को बताया आत्मरक्षा के विभिन्न  गुड़ो को चंचल सोनी ने करके दिखाया और कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि समाज और देश की प्रगति की महत्वपूर्ण शक्ति है। 

मुख्य अतिथि ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति,प्रशासन,खेल और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए नारी सम्मान और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई  समाज में महिलाओं को बराबरी का अधिकार और सम्मान मिलना बेहद जरूरी है,तभी एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया।

 उक्त अवसर पर एक दिन की प्राचार्य डिंपल पटेल साक्षी तिवारी रुक्मणी श्रीवास्तव तानिया जायसवाल सत्येंद्र गुप्ता मानवेंद्र तिवारी उपस्थित है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ