देवरिया में खेल जगत फाउंडेशन की बैठक ब्लॉक सचिवों को मिला प्रशस्ति-पत्र
देवरिया , खेल जगत फाउंडेशन देवरिया की ओर से सदर विकासखंड के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रेम कुशवाहा तथा संचालन जिला महासचिव रामकेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर नव-निर्वाचित ब्लॉक सचिवों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर फाउंडेशन के अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।
नियुक्त सचिवों में –
हासिम खातून (पथरदेवा)
नवीन कुमार प्रजापति (लार)
अनीश सिंह (बरहज)
सनी प्रताप सिंह (सलेमपुर)
अलीम अहमद सिद्दीकी (तरकुलवा)
प्रेम सागर कुमार (भटनी)
वरुण प्रजापति, विकास सिंह (रुद्रपुर)
सतीश प्रजापति (गौरी बाजार)
बैठक में उपाध्यक्ष नंदराम प्रजापति, जिला टीम मैनेजर कीर्ति यादव सहित कार्यकारी समिति के सदस्य अनिल कुमार तिवारी, मंटू कुमार यादव, अनुराग गौतम, आलोक कुमार, नेहा मद्धेशिया, जागृति सिंह, नित्य शुक्ला, खुशबू पांडे, सत्य शुक्ला, अंशु वर्मा, बेबी भारती, जैनुद्दीन सिद्दीकी, सज्जाद, चंदन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
अध्यक्ष प्रेम कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम के समापन पर उपाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
0 टिप्पणियाँ