प्राथमिक विद्यालय हरपुर महन्थ कुर्मी टोला में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
महराजगंज
प्राथमिक विद्यालय हरपुर महन्थ कुर्मी टोला में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम समय का पूर्ण ध्यान रखते हुए आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार सहित ग्राम पंचायत के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे
समारोह में ग्राम प्रधान श्रीमती कालिन्दी देवी, पत्नी सच्चिदानंद उर्फ गुड्डू चौधरी, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ ग्राम पंचायत के सम्भ्रांत नागरिकों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई
विद्यालय की ओर से कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक रुदल चौधरी ने किया। इस अवसर पर शिक्षकगण अशोक मास्टर, ध्रुवनारायण उपाध्याय, शिवकुमार सिंह, शिवकुमार मास्टर, शैलेश यादव मास्टर, विष्णु मास्टर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों में रामहरख चौधरी, हीरा चौधरी एवं सोनेलाल चौधरी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई
समारोह के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बच्चों एवं शिक्षकों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
जन समस्या न्यूज के लिए
अविनाश सिंह चौधरी
की खास रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ