नगर सरकारी बैंक शिकारपुर द्वारा हरपुर महन्थ में कैंप का आयोजन

 नगर सरकारी बैंक शिकारपुर द्वारा हरपुर महन्थ में कैंप का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी और खोले गए निःशुल्क खाते

                    हरपुर महंथ 19 मई 2025

ग्राम सभा के लोग और बैंक कर्मचारी 

महराजगंज जनपद के घुघुली थाना अंतर्गत ग्राम सभा हरपुर महन्थ में नगर सरकारी बैंक शाखा शिकारपुर द्वारा एक विशेष जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने आम जनता के बीच बैठकर न केवल उनकी समस्याएं और हालचाल जाना, बल्कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी।

शिविर के दौरान कई ग्रामीणों के निःशुल्क बैंक खाते खोले गए, जिससे उन्हें भविष्य में बैंकिंग सुविधाओं का सहज लाभ मिल सकेगा। यह पहल ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस आयोजन में विशेष रूप से उपस्थित रहे – मज्जू भारती, मनोज भारती, काजल भारती, पप्पू गुप्ता, ऋषिकेश शर्मा, रमजान अली, एवं युवा नेता अविनाश सिंह (विधान सभा पनियरा)। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें महिलाएं और युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

बैंक शाखा शिकारपुर के प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि आम जनमानस को सुविधाजनक बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस प्रकार का आयोजन न केवल बैंक और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है, बल्कि गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी बनता है।

जन समस्या न्यूज के लिए 

अविनाश सिंह की खास रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ