खनन माफियाओं के आगे बेबस प्रशासन ? कोटा मुकुंदपुर में जारी अवैध खेल
महराजगंज: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा कोटा मुकुंदपुर में इन दिनों अवैध खनन का कारोबार बेखौफ जारी है। हालात ऐसे हैं कि मानो नियम-कानून का यहां कोई अस्तित्व ही नहीं रह गया हो। बिना किसी अनुमति के दिन-रात मिट्टी और खनिजों का दोहन किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खनन में लगी गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और साफ झलकती है। आरोप है कि इस पूरे खेल का संचालन गांव के ही निवासी दिनानाथ पासवान द्वारा किया जा रहा है, जो खुलेआम प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर हो रहे अवैध खनन के बावजूद जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। क्या प्रशासन को इस गतिविधि की जानकारी नहीं है, या फिर जानकर भी अनजान बना हुआ है? यह सवाल अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की जमीन भी तेजी से बर्बाद हो रही है। किसानों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब हरकत में आता है और इस अवैध खनन पर रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करता है, या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा।
0 टिप्पणियाँ