भारतीय किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी चयनित
संदीप गुप्ता की खास रिपोर्ट
प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से सहमति हुई पदाधिकारियों की नियुक्ती
गोरखपुर
भारतीय किसान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक मेडिकल रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय पर सम्पन्न हुई।इस बैठक का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर उनके उत्तरदायित्वों को बताना राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता,उपाध्यक्ष श्रीदेव उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधि सम्मत ढंग से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चयन हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये।सर्वसम्मति से प्रस्तावों के समर्थन के उपरांत विभिन्न पदों पर चयन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने समिति के उद्देश्य, कार्यविधि, और उत्तरदायित्वो पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि किसानों के प्रत्येक समस्याओं के निस्तारण के संघर्ष हेतु ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर समाधान के प्रयास किये जायेंगे।इसके अतिरिक्त फसलों हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने,किसानों की ऋण माफी व प्रदत्त कृषि सुविधाओं को सरलतम रूप से प्राप्त करने में की जाने हीलाहवाली तथा लालफीताशाही पर लगाम लगाने हेतु संघर्ष किया जाएगा।
गोरखपुर
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीदेव उपाध्याय ने बड़े एवं निर्णायक संघर्ष हेतु संगठन की व्यपकता,मजबूती,तथा सक्रियता पर बल दिया।
युवानेत्री राजनंदिनी शर्मा ने संगठन में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के इस दौर में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की पहले से ही चली आ रही नैसर्गिक उपस्थिति को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र रहा है जहाँ हमेशा से ही महिलाओं ने पुरुषों के साथ हमेशा से ही कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दिया है उपरोक्त उद्बोधन के पश्चात चयन प्रक्रिया हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये गए जिसमे किसान नेता राजीव सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव पद हेतु वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार पांडेय,तथा राष्ट्रीय सचिव पद हेतु अवधेश तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर वह उपस्थित सभी सदस्यों में अपनी सहमति प्रदर्शित की। उपरोक्त चयनित सदस्यों में मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता के रूप में आनंद प्रताप सिंह के नाम का प्रस्ताव किया जिस पर सभी के समर्थन के पश्चात पर मान लिया गया बैठक में उपस्थित सदस्य अजेंद्र पांडेय, राहुल साहनी,रामप्रताप मौर्य,शक्ति सोनकर,सौरभ राय, शाश्वत श्रीवास्तव,इंद्रजीत साहनी से गहन विचार विमर्श के पश्चात अन्य पदों पर चयन की प्रक्रिया को अगली बैठक तक के लिए स्थगित कर दिया गया इस अवसर पर उपस्थित भारतीय किसान संघर्ष समिति के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए संगठन के उद्देश्यों को पुरा करने हेतु अपने सम्पूर्ण समर्थन का एलान किया।
0 टिप्पणियाँ