अवैध तरीके से संचालित हो रहा प्रीति हॉस्पिटल जिम्मेदार मौन
![]() |
गोरखपुर |
गोरखपुर ,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस समय सरैया सरदारनगर सोनबरसा रोड पर प्रीति हॉस्पिटल अवैध तरीके से धड़ल्ले से संचालित किया जा रहा है जिसका न तो रजिस्ट्रेशन है न तो मरीजों के लिए कोई सुविधा है अब ऐसा वक्त आ गया है की जिन लड़को को सही तरीके से दाढ़ी मोझ नही आ रहा है वो डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे हैं जिसके पास कोई डिग्री नही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व ही इस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो गई थी लेकिन प्रशासन ने ऐसे ड्रग्स माफिया के ऊपर कोई कार्यवाही नही किया प्रीति हॉस्पिटल का जो लेटर पैड और विस्टिंग कार्ड है उसमे बड़े से बड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों को दर्शाया गया है और पीजीआई, एम्स,जैसे इलाज का दवा किया जा रहा है प्रशाशन इस हॉस्पिटल को सही तरीके से जांच कर कार्यवाही करे तो ऐसे हॉस्पिटल संचालक को जेल के अंदर जाना पड़ेगा और हॉस्पिटल सीज भी हो जायेगा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे अवैध हॉस्पिटल को संचालित करवाने के लिए कुछ दलाल भी मिले रहते हैं जो अधिकारियों से सेटिंग करा देते हैं और अच्छा खासा हर महीना कमीशन का खेल चलता है जब इस मामले की जानकारी लेने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी गोरखपुर एवम सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर से दूरभाष द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका ??

0 टिप्पणियाँ