महराजगंज जिले में एसएसबी के जवानों द्वारा निकाला गया साईकिल रैली नशा मुक्ति अभियान
एसएसबी 22 वीं वाहिनी महराजगंज के द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत दिनांक 25 जून 2023 दिन रविवार को नशे के विरुद्ध साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें 22 बीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शंकर सिंह के दिशा निर्देशन में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत यह साइकिल रैली निकाली गई थी जिसमें लोगों को जागरूक करते हुए यह शपथ दिलाया गया कि आप सभी नशा मुक्त रहें नशे के जद में ना रहे और गांव नगर चौराहे पर इस संबंध में नुक्कड़ सभाए भी किया गया है जिससे लोग जागरूक हो और नशा मुक्त हों। नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से कमांडेंट 22 बीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज शंकर सिंह, उप कमांडेंट राकेश कुमार उप कमांडेंट आंगले प्रियदर्शन अरुण, महावीर भानु, सहायक कमांडेंट संजीत यादव, निरीक्षक कुलदीप तिवारी व अन्य ग्रामीण भी इन जवानों के साथ सैकड़ों की तादाद में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान में साईकिल रैली में मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ