नही मिल रहा समय से परिवार रजिस्टर नकल परेशान हैं लोग
आज़ दिनाँक 27/02/2023 को आम आदमी पार्टी के सिसवा विधान सभा अध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और मांग किया की नगर पंचयात निचलौल कार्यालय द्वारा समय से जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा जिसको समय से बनाने हेतु तत्काल आदेश दिया जाय और कई वर्षो से नगर पंचयात निचलौल के लोगों का परिवार रजिस्टर का नकल नहीं बनाया जा रहा है नकल न बनने से लोग सरकारी योजना से बंचित हो जा रहें है कोई भी सरकारी अनुदान का लाभ पाने हेतु परिवार रजिस्टर का नकल लग रहा है बिना नकल के शहर में योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है जिसको बनवाने के मांग को लेकर एस. डी. एम. निचलौल को दो सूत्रीय मांग पत्र सौपा गया प्रदर्शन के दौरान खुर्शीद मलिक, विनोद मौर्या, इसहाक, राकेश, लालू, आजम, नान्हू , सावित्री, सत्तार, तजमूल, बृजलाल , सिन्हाशन, आलम,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें
0 टिप्पणियाँ