विकास खंड परतावल के ग्राम सभा धर्मपुर में स्थित द होप क्लासेज के कक्षा 12th के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, धर्मपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव प्रसाद जायसवाल एवं धर्मपुर की ग्राम प्रधान राजनन्दिनी जायसवाल ने संयुक्त रूप से सरस्वती माता को पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन किए।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला और कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है। इन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए। इस कार्यक्रम में आई टी एम इन्जीनियरिंग कालेज महराजगंज के रजिस्ट्रार अमित श्रीवास्तव और असिस्टेंस प्रोफेसर नुरूद्दीन खान, वी आई ई टी इन्जीनियरिंग कालेज गोरखपुर के प्रोफेसर और बाला जी अकैडमी गोरखपुर के सह निदेशक अवनीश श्रीवास्तव, कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद तक्सीम, श्रीमती विन्ध्यवासिनी देवी जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक ओम प्रकाश चौबे , नव जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल के संरक्षक विवेक वर्मा , आर के अकैडमी के प्रबंधक राम किशुन साहनी, आर के इंटरमीडिएट कालेज हरपुर के प्रबंधक इरफानुल्लाह, पत्रकार सुशील शुक्ला, चंदन मद्देशिया, अंकित मणि त्रिपाठी, मोहन जायसवाल, नुर मोहम्मद, पवन गौड़, पंकज रौनियार , संदीप गुप्ता,राष्ट्रीय बाल विज्ञान के रोहित गुप्ता, अध्यापिका सुनीता सिंह, अभिभावक दीनू राय, इनामुल्लाह सिद्दीकी, अनूप,नंदकिशोर, रामसूचित, सूरज अग्रहरी आदि तमाम अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।संस्था के डायरेक्टर ई० राजन जायसवाल ने सबका आभार व्यक्त किया। इस दौरान संस्था के पंकज जायसवाल, अभिषेक पटेल,राजेश सिंह, अभिषेक तिवारी , सौरभ वर्मा आदि अध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ