होली में खतरा ग्राम प्रधान परेशान

 होली पर मचा बवाल ग्राम प्रधान को दिया जा रहा गाली गलौज 

होली पे बवाल 


होली का पर्व हिंदू धर्म के लोग बड़ी धूम धाम से मनाते हैं लेकिन एक ग्राम सभा में अभी होली के पर्व को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है ये मामला महराजगंज जिला ब्लॉक लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत बनरसिया खुर्द मे होलिका गाड़ने को ले कर काफी विवाद खड़ा हुआ है जिसकी सूचना थाना दिवस के दिन ग्राम प्रधान द्वारा दिया गया लेकिन अभी तक उस मामले पर कोई सुनवाई नहीं हुई इस मामले की सूचना उप जिलाधिकारी नौतनवा, SDM,CO,SO व लेखपाल इत्यादि लोगों को दिया गया ग्राम प्रधान का कहना है कि जमशेद अली पुत्र साविर अली अपने घर से निकल कर गाली गलौज करने लगा और मारने के लिए असलहा निकालने गया उस समय गांव के लगभग 200 लोग उपस्थित थे किसी तरह बच बचाव किया गया ग्राम सभा के लोगों का नाम रामसूरत वर्मा, महेंद्र, उमाशंकर, रविन्द्र नाथ,अंगद, रामलखन, कन्हैया, रामबंत, गजेंद्र, बृजेश, बिंदू राजेश्वर, राममूरत, मुन्नू, वासदेव, रामजीतन, मकबूल इत्यादि लोगों ने आरोप लगाया है ग्राम प्रधान का ये भी कहना है कि अगर मेरे वहा किसी भी तरह की कोई अनहोनी होती है तो इस के जिम्मेदार अधिकारी होंगे अब देखना यह है कि इस ग्राम सभा में होली मनाया जाता है कि नही या अधिकारी किसी बड़े हादसे का कर रहे इंतजार?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ