नव्या फाउंडेशन ने दस ग्राम सभाओं में एक साथ किया निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता व स्वास्थ्य जाँच शिविर : निरोगी होने का दिया संदेश
KMC MAHARAJGANJ
के एम सी के छठे स्थापना दिवस पर नव्या फाउंडेशन द्वारा जनपद के विभिन्न ग्राम सभाओं में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता व स्वास्थ जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।ग्राम सभा रजवल,पिपरा करद,बसूली,हाथीगाड़वा,मोहनापुर, खूटहा,सोनवर्षा ,गुरुच्छिया समेत १० स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में आये हुए मरीजो का सुगर ,ब्लड प्रेशर,पल्स आदि की निःशुल्क जाँच भी की गई ।स्वास्थ्य जागरूकता में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न लक्षण पर भी आम जन को जागरूक किया गया ।राजवल व पिपरा शिविर के दौरान डा धनंजय ने बताया कि ठंडी के मौसम में मांसपेशियों का अकड़न आम बात है जिसे हम नियमित व्यायाम से ठीक कर सकते है उन्होंने यह भी बताया की छोटे बच्चों में कुछ ऐसे लक्षण जिसे हम अनदेखा कर देते है जिससे बाद में गंभीर बीमारी का रूप ले लेता है जैसे अधिक समय होने के बाद भी बच्चे का ना चलना, ना बोलना,लार हमेशा गिरना ,सिर का एक तरफ़ लटके रहना,तुतलाना ,बौद्धिक शक्ति का कमी होना शामिल है ,इन लक्षणों के लिए यदि समय से उपचार किया जाय तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है।खूटहा व सोनवर्षा में आयुर्वेद विशेषज्ञ डा राघवेंद्र मिश्रा व प्रमोद कुमार ने कहा कि आजकल होने वाले मधुमेह व अन्य असाध्य रोग का मूल कारण तनाव है जिससे अवसाद ,जैसा बीमारी हर परिवार में औषतः देखने को मिलता है अवसाद से कार्य क्षमता तो घटती ही है साथ ही कार्यस्थल व परिवार का माहौल भी नकारात्मक हो जाता है ऐसे दशा में आयुर्वेद चिकित्सा बहुत ही कारग़र है रात में सोते समय यदि अश्वगंधा चूर्ण व पुनर्नवा चूर्ण का सेवन दूध के साथ किया जाय तो तनाव भगाने में सहायता मिलेगी।वही बीएएमएस के छात्रो ने योग व प्राणायाम के माध्यम से अवसाद को दूर करने का तरीक़ा बताया ।सोनम पाठक ,सूरज व शहरीन ने भ्रामरी प्राणायाम से मनोरोग को भगाने का उपाय बताया तो वही पल्लवी ,माहेनूर ,अंजलि,स्नेहा ने षट्कर्म के माध्यम से विजातीय द्रव्य को शरीर से बाहर निकालने का तरीक़ा बताया।अनामिका ,तैयबा,वर्षा,आकाश ने हर्बल गार्डन के जड़ी बुटियो के प्रयोग से दैनिक जीवन में बीमार ना होने का तरीक़ा बताया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डा देव चंद्रा ने बताया कि नव्या फाउंडेशन के द्वारा ‘ होप है’ विषय वस्तु पर पूरे जनपद के ज़रूरंत मंद ग्राम सभाओं में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला व स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से संतृप्त करने का लक्ष्य बनाया है ।उन्होंने ने यह भी बताया की फाउंडेशन की संस्थापक अदिति कृष्णा के दूरगामी सोच से आमजन को मानसिक रोगो से निजात मिलेगा ही साथ ही एक स्वास्थ्य समाज का निर्माण भी हो सकेगा ।इस अवसर पर राजेश यादव डा अरहम,डा सुनील,अभिषेक ,मजबुद्दीन,सुरेंद्र , साइमा,प्रिया,कृपाशंकर,अमित विस्वकर्मा,प्रशांत,आकाश रजक ,पूजा समेत अस्पताल के स्टाफ़ आदि ने सहयोग किया ।
0 टिप्पणियाँ