युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने खाते से उड़ाये 74 हजार रुपये

जल्दी पैसा निकालने की बात कह कर बदल दिया था कार्ड

खाते से निकाले पैसे 🏧 कार्ड बदल के 


युवक का एटीएम कार्ड बदलकर उचक्के ने खाते से उड़ाए 74हजार रुपए

निचलौल कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन के अंदर उचक्के ने एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर तीन किस्तों और सामानों की खरीदारी करते हुए खाते से 74000 रुपया उड़ा लिए। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपित उचक्के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के दुधराई गांव निवासी इस्माइल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि जरूरी कार्य के लिए अपने एटीएम कार्ड से शहर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन से पैसे की निकासी करने गए थे जहां पर एटीएम मशीन के अंदर मौजूद एक उचक्के ने गुमराह करते हुए उनका एटीएम कार्ड बदल दिया उसके बाद उसके उचक्के ने तीन किस्तों में खाते से ₹25000 की नगद निकासी करते हुए ज्वेलर्स की दुकान से ₹49000 की खरीदारी कर लिया मोबाइल पर खाते से निकासी का मैसेज देखते हुए उनके होश उड़ गए ।इस संबंध में इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की जानकारी मिली पीड़ित के तहरीर पर मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ