पुलिस उपमहानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे

 पुलिस उपमहानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर  के निर्देशन में चलाये जा रहे

 "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत व्यापार मंडल के सौजन्य से उद्योग तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे का पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन


   जनसुरक्षा/अपराध नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर  के निर्देशन में चलाये जा रहे *"ऑपरेशन त्रिनेत्र"* के तहत व्यापार मंडल के सौजन्य से उद्योग चौराहे पर 5 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जिसका पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 18.01.2023 को फीता काटकर शुभारंभ किया गया। श्रीमान पुलिस उपमहानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर  के निर्देशन मे चलाये जा रहे *"ऑपरेशन त्रिनेत्र"* के तहत नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं प्रतिष्ठानों के आसपास पूर्व मे ही सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं। इसी क्रम मे आज व्यापार मंडल एवं प्र.नि. कोतवाली के सौजन्य से उद्योग तिराहे पर 5 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इन कैमरे के लगने से पुलिस को काफी सहायता मिलेगी, अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।, जिससे पुलिस अब तिराहे पर 24 घंटे नजर रख सकेगी। साथ ही बदमाशों/अपराधों / अपराधियों पर भी नजर रखने के लिए पुलिस को सहायता मिलेगी और जनता को इसका लाभ मिलेगा।  

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ व्यापार बन्धु एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण व अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ