उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक

 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक आदरणीय श्री अभिमन्यु प्रसाद त्रिपाठी जी ,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुशील कुमार पांडे जी ,मंत्री आदरणीय श्री उमाशंकर सिंह जीके नेतृत्व में गोरखपुर फैजाबाद स्नातक क्षेत्र में आने वाले 17 जनपद के जनपदीय अध्यक्ष ,मंत्री एवं पदाधिकारी गणों के साथ बैठक कर,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश, संम्बद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली  ने गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन  क्षेत्र के स्नातक विधान परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी माननीय  श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी  को समर्थन देने का निर्णय लिया I इसका उपस्थित सभी जनसमूह ने ध्वनिमत से समर्थन किया I.             तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुशील पांडे जी के बड़े पिताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में जनपद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र  यादव के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष श्री मिर्जा महबूब ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्याभूषण यादव , जनपदीय  लेखाकार विजयेन्द्र मिश्र, संयुक्त मन्त्री दिनेश मिश्र , अज्ञेयगौतम गणेश गौड़ आदि पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए  I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ