महराजगंज। गोरखपुर से महराजगंज आ रही रोडवेज बस राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सदर कोतवाली के गौनारिया बाबू पुल पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से बस में सवार 24 यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना ऐसे हुआ हादसा
बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब गोरखपुर से रोडवेज बस नम्बर up 53ct1066से यात्रियों को लेकर महराजगंज आ रही थी। बस अभी सदर कोतवाली के गौनरिया बाबू पहुंची ही थी कि पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए वहीं पर पलट गई। बस पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते ही पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य में जुट गए।
मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जाना घायलों का हाल
मौके पर चार एंबुलेंस के साथ सदर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू हो गया। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे में कुल 24 यात्री घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है ।
यह हुए हैं घायल
बस पलटने के कारण उसमें सवार घायलों में सिंदुरिया थाना क्षेत्र के मोरवन निवासी रामरतन, मिठौरा के अंबालिका दुबे,निचलौल के हरगांव निवासी नारायण, कोतवाली के लोहिया नगर निवासी ममता देवी,उमेश कुमार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के भागाटार निवासी अवधराजी देवी, फूलमती देवी, श्रवण, रामसंवारी देवी, कैलासी देवी, विद्यासागर, सुरसती देवी और पारसनाथ, सदर कोतवाली के नटवा निवासी ऋषिकेश, पकड़ी नौनियां निवासी सुग्रीव और अरविंद, मेघौली खुर्द निचलौल निवासी विनोद गुप्ता, बसंतपुर ठूठीबारी निवासी छोटेलाल, शंभू वर्मा, छितौना निचलौल के सुदर्शन, चौक थाना क्षेत्र के सेखुई निवासी सज्जनलाल और अखिलेश, कोहड़वल निचलौल के सुनील कुमार तथा सिंदुरिया थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी विकाऊ शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ