धरमौली चौराहे पर समाजवादी नेता विजय प्रताप यादव का ऐतिहासिक स्वागत, डॉ. कृष्ण भान सिंह उर्फ किसान सिंह शैथवार के नेतृत्व में जुटा जनसैलाब
महराजगंज (उत्तर प्रदेश),
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं विधान सभा प्रभारी - पनियरा पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवरिया, सदर युवा नेता विजय प्रताप यादव का महराजगंज की धरती पर प्रथम आगमन ऐतिहासिक बन गया। धरमौली चौराहे पर उनके स्वागत में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस भव्य स्वागत समारोह की अगुवाई पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कृष्ण भान सिंह उर्फ किसान सिंह शैथवार ने की।
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। परतावल के ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत यादव, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल, धन्नजय पटेल, अनिल सिंह, बी.एन. सिंह, उपेन्द्र यादव, संदीप गुप्ता, पप्पू यादव (ब्लॉक अध्यक्ष, घुघली) सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजय प्रताप यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
राजनीतिक रणनीति पर गंभीर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। विजय प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,
“समाजवाद की मशाल को जलाए रखना ही हमारी प्राथमिकता है। हमें जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें सशक्त बनाना है।”
डॉ. किसान सिंह की भूमिका रही केंद्रीय
इस आयोजन के केंद्र में रहे डॉ. कृष्ण भान सिंह उर्फ किसान सिंह शैथवार। वे समाजवादी पार्टी के एक ऐसे चेहरे बनकर उभरे हैं, जो केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि हर खुशी और ग़म में आम जनमानस के बीच रहते हैं। उनकी छवि एक जुझारू, संवेदनशील और मेहनती नेता की बन चुकी है।
स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं के अनुसार, डॉ. किसान सिंह न सिर्फ राजनीतिक मंचों पर प्रभावशाली हैं, बल्कि सामाजिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी होती है। यही कारण है कि क्षेत्र के युवा उन्हें भविष्य का नेतृत्वकर्ता मानने लगे हैं।
राजनीतिक साजिशों के भी संकेत
इस बढ़ती लोकप्रियता को लेकर डॉ. किसान सिंह के विरोधियों द्वारा उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के ही कुछ नेता अंदरखाने उनके खिलाफ साजिशें रच रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक कार्यकर्ता ने कहा,
“विरोध तो उसी का होता है जो सक्रिय रहता है, जो जनता के सुख-दुख में शामिल होता है। जो नेता कभी क्षेत्र में दिखे ही नहीं, उनका विरोध भी कौन करेगा?
संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे समाजवादी पार्टी की नीति और विचारधारा को गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुंचाएंगे। विजय प्रताप यादव और डॉ. किसान सिंह ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया कि वे जनता के बीच जाकर सेवा को प्राथमिकता दें, जिससे 2027 का चुनाव संगठन के लिए एक ऐतिहासिक जीत का अवसर बन सके।
जन समस्या न्यूज के लिए
अविनाश सिंह की खास रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ