पूर्व प्रत्याशी डॉ. कृष्ण भान सिंह उर्फ किसान सिंह अपने विधानसभा के कार्यकताओं से किए मुलाकात
समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी और राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. कृष्ण भान सिंह उर्फ किसान सिंह का आज का कार्यक्रम काफी सक्रिय और जनसमर्थन से भरपूर रहा। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में आम जनता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके हाल-चाल जाने तथा उनके सुख-दुख में शामिल होने का प्रयास किया। यह निरंतर जनसंपर्क आगामी चुनावों में उनके लिए जनाधार को मजबूत कर सकता है।
आज उनकी यात्रा पनियरा से परतावल, पकड़ी विशुनपुर होते हुए जखिरा चौराहे तक तेज गति से चली, जिसने आम जनता को उत्साहित किया। इस दौरान उनके साथ रंजीत यादव युवा नेता, जखिरा, धनंजय पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष, परतावल , अनिल सिंह ,बी.एन. सिंह और पप्पू यादव ब्लॉक अध्यक्ष, घुघली जैसे स्थानीय नेताओं ने भी साथ दिया।
इस तरह का जमीनी स्तर पर नेताओं का सक्रिय रहना और जनता से सीधा संवाद बनाए रखना चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉ. कृष्ण भान सिंह का यह प्रयास आने वाले समय में उनकी राजनीतिक पकड़ को और मजबूत कर सकता है।
जन समस्या न्यूज के लिए
अविनाश सिंह की खास रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ