थाना निचलौल, जनपद महराजगंज दिनांक 19.01.2022


थाना निचलौल, जनपद महराजगंज दिनांक 19.01.2022

पुलिस से मिलने थाने पहुंची नन्ही फैन नायरा                         

आज जनपद के थाना निचलौल पर एक अनोखा मामला प्रकाश में आया जहाँ एक नन्ही सी बालिका पुलिस थाना देखने और पुलिस से मिलने हेतु परिजनों को विवश कर दिया। जिस पर पिता पुत्री को लेकर थाने पहुंचे और थाना दिखाया।

    इतना ही नहीं नन्ही सी जान पुलिस की ऐसी फैन निकली की दारोगा जी को कहना पड़ा थाने में आप ही जैसे लोग रहते हैं। हम भी आपके ही जैसे हैं बस अपराधियों के लिए सख्त होना पड़ता है। नन्ही सी इस बच्ची से पढाई लिखाई की जानकारी लिया और फिर भविष्य के सपने पूछने लगे। नन्ही बच्ची ने बताया कि उसका नाम नायरा है और वह बड़ी होकर पुलिस बनना चाहती है। इस पर दारोगा जी बेहद हर्षित हुए और भविष्य की अग्रिम बधाइयाँ दिया और अपनी कैप जो पास में रखी थी पहना दिया और कहा लो आज ही बन गई पुलिस, तुम जरूर पुलिस बनना और अपराधियों को सलाखों में बंद करना। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बहुत सारे बच्चों के लिए अब मित्र बनी पुलिस उदहारण और ड्रीम बनती नजर आ रही है। जहाँ इस बच्ची ने दिन भर के थकान से चूर और समाज की विभिन्न समस्याओं से इतर थाने का माहौल और निजाम ही एक पल में बदल कर रख दिया 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ