डिप्रेशन ,निराशा व अन्य मानसिक रोगों का उपचार करेगा नव्या इंडिया फाउंडेशन- अदिति कृष्णा
![]() |
| KMC maharajganj |
अवसाद ,तनाव,निराशा ,चिड़चिड़ापन व अन्य मानसिक लक्षण को अनदेखा करने से गंभीर मानसिक रोगों को जन्म होता है इसकी शुरुआत होने पर ही इसका उपचार करने पर असामयिक घटनाओं से बचा जा सकता है यह बाते के एम सी सभागार में नव्या इंडिया फाउंडेशन एव केएमसी के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थापना के अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक अदिति कृष्णा ने कहा , उन्होंने यह भी बताया कि आज के परिवेश में मानसिक रोगियों की संख्या बहुतायत है जिसका मुख्य कारण यह है कि लक्षण के शुरुआती दौर को गंभीरता से नही लिया जाना , छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक में इसके चलते मानसिक विकृतिया उत्पन्न हो जाती है जिसके परिणाम स्वरूप कार्य क्षमता व स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जाता है ।संस्थापक अदिति कृष्णा ने नव्या इंडिया फाउंडेशन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज तभी स्वास्थ होगा जब मानसिक रूप से प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा जिससे स्वास्थ्य समाज की परिकल्पना भी की जा सकती है फाउंडेशन समाज के निचले तबके से प्रभावी तबके के प्रत्येक व्यक्ति के लिए निःशुल्क कार्य करेगा ,शिविर के माध्यम से मानसिक बीमारियों के प्रति जनजागरुकता व चिकित्सा शिविर के माध्यम से आमजन को लाभावन्वित करेगा ।इस अवसर पर अस्पतालके चेयरमैन विनय कुमार ने हर्ष ज़ाहिर करते हुए कहा की अब जनपद के लिये यह बेहतरीन शुरुआत है जनपद में इस तरह के मानसिक स्वास्थ्य के उपचार व जागरूकता की सुविधा नहीं थी अब निश्चित रूप से जनपद वाशियो को उपचार का लाभ सुलभता से मिल सकेगा ।किसी ग़रीब व असहाय परिवार के बच्चे मानसिक रोग के उपचार से वंचित नहीं रहेंगे साथ ही अंधविश्वास पर गहरा प्रहार भी होगा ,भूत प्रेत व झाड़फूक में अज्ञानता वश आमजन फ़स जाते है ,उपचार से उन्हें निजात भी दिलाया जा सकेगा ।

0 टिप्पणियाँ